रांची, मई 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। डॉ जया चौहान डीपीएस रांची की अगली प्राचार्या होंगी। वे इस माह के अंत तक पदभार ग्रहण करेंगी। दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसाइटी, नई दिल्ली ने उनकी विशिष्ट योग्यताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह कार्यभार सौंपा है। डॉ जया डीपीएस रांची में वरीय अंग्रेजी अध्यापिका के रूप में 20 वर्षों तक अपनी सेवा दे चुकी हैं। शिक्षिका के रूप में उनके प्रयासों के कारण डीपीएस एसएटी सेंटर बना। इस उपलब्धि को देखते हुए उन्हें डीपीएस राउरकेला की प्राचार्या के रूप में नियुक्त किया गया था। अब वे डीपीएस रांची में प्राचार्या के रूप में दूसरी पारी शुरू करेंगी। वर्तमान प्राचार्य डॉ आरके झा इस माह सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...