रांची, दिसम्बर 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर बांग्ला विभाग के अध्यक्ष डॉ गौतम मुखर्जी की नई किताब 'झारखंड एर बांगला साहित्यचर्चा' का विमोचन शुक्रवार को हुआ। डॉ गौतम की 50 से अधिक पुस्तकें और 100 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हुए हैं। डॉ गौतम को यूजीसी के मेजर रिसर्च प्रोजेक्ट भी मिले हैं। साथ ही, वह देश-विदेश की कई शोध पत्रिकाओं के संपादक मंडली के सदस्य हैं। 4 स्वर्ण पदक और 100 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...