रांची, सितम्बर 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। कवि बृजेंद्र मोहन चक्रवर्ती स्मृति साहित्य सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को एलईबीबी स्कूल के सभागार में हुआ। समारोह में हिन्दी के साहित्यकार व नाटककार डॉ कमल कुमार बोस और बंगला साहित्यकार डॉ रत्ना राय भट्टाचार्य को सम्मानित किया गया। दोनों साहित्यकारों को नकद के साथ श्रीफल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बीएम चटर्जी और झारखंड ओपन यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ जितेंद्र सिंह ने दोनों को सम्मानित किया। गायत्री रूद्र ने अपनी सुमधुर प्रस्तुति से सभी का मनोरंजन किया। डॉ प्रसेनजीत गुहा सरकार, डॉ राम रंजन सेन, सुबीर लाहिड़ी, रेखा चक्रवर्ती, झुमा गुप्ता मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...