पूर्णिया, फरवरी 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। डॉक्टर ओमप्रकाश साह की प्रथम पुण्यतिथि पर नीलम नर्सिंग होम लाइन बाजार में पुष्पांजलि एवं नेत्रदानी परिवार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसका आयोजन उनकी धर्मपत्नी नीलम देवी, पुत्र डॉ प्रिंस पंकज एवं पुत्रवधू डॉ शिपिका पंकज ने किया। अध्यक्षता दधीचि देहदान समिति के जिला अध्यक्ष हेना सईद एवं मुख्य अतिथि के तौर पर दधीचि देहदान समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ देवी राम, भोला साह, महेश साह के अलावे शहर के कई समाजसेवी उपस्थित रहे। दधीचि देहदान समिति के द्वारा डॉक्टर ओपी साह की प्रथम पुण्यतिथि को प्रत्येक वर्ष सम्मान समारोह के रूप में मनाने की घोषणा की गयी। पिछले वर्ष के 12 नेत्रदानी परिवारों को अंग वस्त्र मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर के सम्मान...