रांची, सितम्बर 11 -- रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ एमपी पांडेय के निधन पर गुरुवार को विश्वविद्यालय के प्रबंध पर्षद कक्षा में शोकसभा हुई। कुलपति डॉ एससी दुबे सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनके मानवीय गुणों, प्रशासनिक क्षमता और वैज्ञानिक अवदानों को याद किया। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। डॉ एमपी पांडेय का निधन 8 सितंबर को काठमांडू में हो गया था, जहां वह अपने छोटे पुत्र के पास स्वास्थ्य लाभ को गए थे। उनका जन्म भी 8 सितंबर को ही वर्ष 1946 में प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। वे वर्ष 2011 से 2014 तक बीएयू के कुलपति थे। इसके पूर्व वह इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति रह चुके थे। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर, उत्तरा...