हल्द्वानी, मार्च 10 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आईएमए)हल्द्वानी की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को होटल अमरदीप में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मेयर गजराज सिंह बिष्ट रहे। नई कार्यकारिणी में डॉ. उपेंद्र कुमार ओली अध्यक्ष, डॉ. प्रदीप पाण्डे को महासचिव बनाया गया है। कार्यकारिणी ने एक सुर में डॉक्टरों से जुड़े मुद्दे जोरशोर उठाने की बात कही। नवगठित कार्यकारिणी में डॉ. एसके अग्रवाल को संरक्षक और डॉ. संजय सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि अजय पाल, डॉ. कुसुम, डॉ. पंकज महेश को उपाध्यक्ष और डॉ. कुसुम ओली, डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. सिद्दार्थ पांडे को उपसचिव बनाया गया है। कार्यकारिणी ने समय- समय पर कार्यशाला और चिकित्सा शिविर लगाने पर जोर दिया है। इस दौरान डॉ. डीसी पंत, डॉ. जेएस भंडारी, डॉ. एसके अग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.