गढ़वा, अप्रैल 17 -- रमना, प्रतिनिधि। आंबेडकर युवा क्लब कबिसा की ओर से गुरुवार की शाम संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी और मुखिया स्वीटी वर्मा ने संयुक्त रूप से बाबा साहब और महात्मा बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उक्त अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब ने वंचितों को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया है। उनके विचारों को आत्मसात कर ही समता मूलक समाज के निर्माण किया जा सकता है। मुखिया ने कहा कि शिक्षित हो, संगठित हो और संघर्ष करो के उनके मूलमंत्र को जीवन में उतारकर ही हम बाबा साहब के सपनो को साकार कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान दुष्यंत कुमार, सत्येंद्र राम, प्रवेश राम और गायिका पूजा नायक शर्मा सहित स्थानीय बाल कलाकारों ने भी बाबा साहब के जीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.