चाईबासा, जून 22 -- चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता के निर्देश पर एलबीएसएम कॉलेज करनडीह जमशेदपुर के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा को विश्वविद्यालय का प्रवक्ता एवं मीडिया सेल को-ऑर्डिनेटर नामित किया है। डॉ. झा पूर्व में भी कोल्हन विश्वविद्यालय के कुलानुशासक, विधि अधिकारी, प्रथम अपील अधिकारी,एवं प्रवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं वर्ष 2016 से 2021 के मध्य तक दे चुके हैं। इन सभी पदों पर उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होती रही है। डॉ. झा साहित्य के क्षेत्र में भी एक चर्चित नाम हैं। इनकी 27 पुस्तकें मैथिली हिंदी एवं संथाली में लिखित अनुदित एवं संपादित प्रकाशित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.