रांची, मई 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। 3-झारखंड बटालियन एनसीसी के समादेशी पदाधिकारी कर्नल संतोष कुमार और सूबेदार मेजर भूपिंदर सिंह की ओर से बटालियन परिसर में 4/3-मारवाड़ी कॉलेज एनसीसी कंपनी, रांची के केयर टेकर ऑफिसर और खोरठा विषय के सहायक प्राध्यापक डॉ अवध बिहारी महतो को शुक्रवार को सीधा कमीशन प्रदान किया गया। इसके तहत उन्हें लेफ्टिनेंट का रैंक प्रदान किया गया। डॉ अवध बिहारी ने एनसीसी मुख्यालय, रांची व एनसीसी निदेशालय, पटना की मौखिकी परीक्षा उत्तीर्ण की थी। कर्नल संतोष कुमार ने डॉ अवध बिहारी को जवाबदेही व जिम्मेदारी अच्छे ढंग से निभाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एएनओ संस्था व बटालियन के बीच की कड़ी होते हैं, जिसे मजबूती से जोड़े रखने की जवाबदेही होती है। साथ ही, संस्था और बटालियन के साथ सारे कैडेटों को आगे ले जाने की जिम्मेदारी भी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.