चतरा, जनवरी 6 -- इटखोरी प्रतिनिधि शहरजाम गांव स्थित डॉ अम्बेडकर उच्च विद्यालय का 35वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास, विशिष्ट अतिथि सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन कुमार दास, देवकुमार बाबू, डॉ दुलार हजाम, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित देवचरण दांगी, जिप सदस्य सरिता देवी विद्यालय के प्रधानध्यापक त्रिलोकी राणा भूमिदाता विनोद ठाकुर आदि ने दीप प्रज्जवलित कर किया। विद्यालय प्रबन्धन की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित कर विधायक कुमार उज्ज्वल ने विद्यालय को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान अतिथियों ने भूमिदाता सोहन ठाकुर के द्वारा भूमि दान के कार्य को सराहनीय बताया। कार्यक्रम में बच्चियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक ...