पूर्णिया, मई 18 -- पूर्णिया। बनमनखी प्रखण्ड के सहुरिया सुभाय मिलिक पंचायत के मधवापुर बाजार टोला वार्ड छह में डॉ अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान राशन कार्ड, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र की जानकारी देने के साथ ऑन द स्पॉट बनाया भी गया। इसके बाद अन्य योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार, मुखिया रामवती देवी, शिविर प्रभारी विजय कुमार शर्मा, पंचायत सचिव प्रेमचंद कुमार, विकास मित्र कुमकुम देवी , कार्यपालक सहायक मो. मुस्तकीम आलम, विकास मित्र सह प्रखण्ड वसुदेव ऋषि, आवास सहायक तान्या राज आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.