बुलंदशहर, दिसम्बर 6 -- सिकंदराबाद। एमएस इंटर कॉलेज में डॉ. बीआर अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण में डॉ. अम्बेडकर के विचारों और दर्शन पर आधारित एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य राममोहन वशिष्ठ ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन और विचारों के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर केवल एक कानूनविद् ही नहीं थे, बल्कि वे एक महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री और शिक्षाविद भी थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। डॉ. नेत्रपाल व डॉ. अनुपम शर्मा ने डॉ. अम्बेडकर को एक सच्चा समतावादी और मानवतावादी बताया। डॉ फारूक खान ने भी अपने विचार रखे और बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी...