कटिहार, दिसम्बर 7 -- कटिहार निज संवाददाता अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा जिला कार्यालय में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि करने के बाद वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता अरविंद पटेल ने की। अपर लोक अभियोजक विनोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि दलितों की स्थिति में जो सुधार हुआ है उसका सारा श्रेय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को जाता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब कहा करते थे कि संविधान कितना भी अच्छा हो अगर उसे मानने वाले अच्छे लोग नहीं हैं तो जनहित नहीं होगा। खराब संविधान होने के बावजूद उसके मानने वाले अगर अच्छे लोग हैं तो जनहित संभव है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.