मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। पुराना जीरोामइल के समीप डिजाइनिंग का कारोबार करने वाले औराई निवासी मो. शाहिद रेजा से एक महिला ने डॉलर देने का झांसा देकर 80 हजार रुपये की ठगी कर ली है। महिला ने उससे दो हजार डॉलर देने के बदले 80 हजार रुपये लिए और फरार हो गई। इसको लेकर शाहिद ने सदर थाने में एफआईआर कराई है। पुलिस को बताया है कि महिला उसकी दुकान पर आई थी, जहां उससे जान पहचान हुई और डॉलर एक्सचेंज करने की बात बताई। उसके बाद उसने कॉल कर डॉलर लेने के लिए भगवानपुर चौक के पास बुलाया। वहां उसने 80 हजार रुपये लिए और कहा कि दो मिनट में डॉलर लेकर आती हूं। वह डॉलर लाने गई तो लौटी नहीं। सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...