नई दिल्ली, मार्च 24 -- मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के रुख और विदेशी कोषों के ताजा निवेश के समर्थन से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपये में लगातार सातवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 31 पैसे चढ़कर 85.67 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। बीते सात सत्रों में यह कुल 154 पैसे मजबूत हुआ है। कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर में जारी कमजोरी से भी कारोबारी धारणा मजबूत हुई। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर, नकदी की कमी से लेकर जवाबी शुल्क लगाने तक के जोखिम रुपये के लिए चुनौतियां बने हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.