नई दिल्ली, जनवरी 7 -- मुंबई। रुपया बुधवार को 31 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.87 (अस्थायी) पर बंद हुआ। आरबीआई के संभावित हस्तक्षेप और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.20 पर खुला और 89.75-90.23 के दायरे में रहा। जानकारों ने कहा, 'रुपये में मजबूती आई... क्योंकि आरबीआई ने 90.23 के स्तर पर डॉलर बेचे जिससे यह संकेत मिला कि मुद्राओं की एकतरफा चाल बाजार में स्वीकार्य नहीं है। फिलहाल रुपये की दिशा के बारे में कुछ कहना मुश्किल है लेकिन जनवरी में यह 89.50-90.50 के दायरे में रह सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...