नई दिल्ली, फरवरी 2 -- चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हाल ही में अमेरिका को बड़ा संदेश दे दिया है। जिनपिंग ने हाल ही में अपने एक भाषण में कहा है कि डॉलर के दिन अब लद चुके हैं और दुनिया को एक ऐसी करेंसी की जरूरत है, जिसपर अनिश्चिताओं के बीच भरोसा किया जा सके। उन्होंने कहा है कि चीन एक मजबूत करेंसी की दिशा में काम कर रहा है और युआन को वैश्विक रिजर्व करेंसी के रूप में स्थापित करने के लक्ष्य पर आगे बढ़ रहा है। अपने भाषण में शी जिनपिंग ने कहा कि एक आर्थिक महाशक्ति बनने के लिए मजबूत आर्थिक आधार, विश्व स्तर की आर्थिक और तकनीकी क्षमता और एक ऐसी करेंसी जरूरी है, जिस पर दुनिया भरोसा करे और जिसका व्यापक इस्तेमाल हो। उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए एक प्रभावी केंद्रीय बैंक होना चाहिए, जो मौद्रिक नीति और मैक्रो प्रूडेंशियल मैनेजमेंट को ठीक से लागू कर स...