नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- डॉर्टमंड ने विलारियाल को 4-0 से रौंदा बर्लिन। सेरहो गुइरासी के दो गोल से बोरुसिया डॉर्टमंड ने चैंपियंस लीग में विलारियाल को 4-0 से रौंद दिया। इसके साथ डॉर्टमंड तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। मंगलवार को मेजबान टीम डॉर्टमंड ने पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में गुइरासी ने कॉर्नर पर हेडर से गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ की शुरुआत में विलारियाल के डिफेंडर जुआन फोयथ को बॉक्स के अंदर हाथ से गोल की तरफ जा रहे शॉट को रोकने के बाद बाहर भेजा गया। फिर गुइरासी ने रिबाउंड को बढ़त को दोगुना कर दिया। करीम अदेयेमी ने 58वें मिनट में तीसरा गोल किया। अतिरिक्त समय में डेनियल स्वेन्सन के दमदार हेडर से गोलकर स्कोर को 4-0 कर दिया। डॉर्टमंड पांच मैचों के बाद 10 अंक के साथ तालिका में चौथे नंबर पर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...