नई दिल्ली, जनवरी 29 -- डॉन 3 के रणवीर सिंह के बाहर होने के बाद, अब खबर आ रही है कि फरहान अख्तर इस फिल्म को होल्ड में रख रहे हैं। वह फिलहाल इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। वहीं वह अब दूसरी फिल्म यानी जी ले जरा पर काम करना चाहते हैं जिसमें प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कटरीना कैफ लीड रोल में थीं।डॉन 3 को क्यों रख रहे पीछे पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फरहान को लगता है डॉन की कास्टिंग काफी ध्यान से करनी होगी। वह चाहते हैं कि काफी सोच समझकर फैसला किया जाए कि लीड हीरो कौन होगा और ये काफी लंबा प्रोसेस होगा।जी ले जरा पर करेंगे काम शुरू हालांकि इस बीच वह जी ले जरा पर काम करने की सोच रहे हैं जिसकी अनाउंसमेंट उन्होंने काफी समय पहले की थी। बीच में तो ऐसा भी कहा जा रहा था कि मूवी शायद बंद हो गई है, जिससे फैंस काफी निर...