पिथौरागढ़, अप्रैल 3 -- पिथौरागढ़। नगर के रई स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शिक्षण सत्र 2025-26 की शुरूआत उत्साह के साथ हुई। गुरुवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फादर जूलियन पिंटो व प्रधानाचार्या सिस्टर जॉयस फर्नानडिस ने प्रार्थना सभा के दौरान छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नये सत्र में हम सब नई ऊर्जा, नए संकल्प, नई शक्ति के साथ कार्य करेंगे। बाद में विद्यालय में प्रवेश लेने वाले नए छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। पहली बार स्कूल में कदम रखने वाले छात्र-छात्राएं स्वागत सत्कार से उत्साहित नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.