मुजफ्फर नगर, फरवरी 8 -- नगर पालिका ने डॉग शेल्टर होम और एबीसी सेंटर बनाने के लिए भूमि की तलाश शुरू कर दी है। अभी हाल में नगर पालिका के द्वारा मीरापुर में डॉग शेल्टर होम और एबीसी सेंटर बनाने के लिए भूमि चिन्हित की गई थी। यहां पर स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया है। अब नगर पालिका अन्य स्थान की तलाश कर रही है। उधर शासन ने आवारा कुत्तों से निदान के लिए शीघ्र डॉग शेल्टर होम और एबीसी सेंटर बनाने के निर्देश दिए है। आवारा कुत्तों का खौफ शहर में लगातार बढता जा रहा है। शहरी क्षेत्र की ऐसी कोई सड़क व गली मोहल्ला नहीं है जहां पर आवारा कुत्तों का आंतक न हो। सभी लोग आवारा कुत्तों को लेकर काफी भयभीत बने हुए है। काफी लोगों को आवारा कुत्तें अपना शिकार बना चुके है। शहरी क्षेत्र में करीब 10 हजार से अधिक आवारा कुत्तें है। रात्रि में यह सभी कुत्तें झुंड में एकत्...