उरई, जनवरी 4 -- उरई। कुत्ता काटने के गंभीर घायलों को अब जिला अस्पताल की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। डॉग बाइट के गंभीर मरीजों के लिए लगाई जाने वाली सीरम वैक्सीन जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध कराई गई है। सीएचसी के आसपास के गांव के ग्रामीण रेबीज की सीरम वैक्सीन अब अपने नजदीकी अस्पतालों में लगवा सकेंगे। डॉग बाइट की बढ़ रही घटनाओं को लेकर शासन प्रशासन इस दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है। डॉग बाइट के सभी मरीजों के लिए जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। लेकिन डॉग बाइक में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति के लिए सीरम वैक्सीन सिर्फ जिला अस्पताल में ही उपलब्ध है। समस्या को देखते हुए शासन प्रशासन के निर्देश पर अब कुत्ता काटे के गं...