गोरखपुर, जनवरी 11 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। महानगर में आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान और पशु कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम ने डॉग फीडिंग सेंटर स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर निगम ने शहर के सभी 80 वार्डों में डॉग फीडिंग सेंटर बनाने के लिए कोटेशन आमंत्रित किए हैं। इन फीडिंग सेंटरों का संचालन एनजीओ की मदद से किया जाएगा, ताकि कुत्तों को नियमित और व्यवस्थित रूप से भोजन उपलब्ध कराया जा सके। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, चरगांवा, गुलरिहा, बरगदवा और मेहवा क्षेत्रों में कान्हा उपवन के पास फीडिंग सेंटर के लिए स्थान पहले ही चिह्नित कर लिया गया है। शेष वार्डों में संबंधित पार्षदों को उपयुक्त स्थान चिह्नित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रक्रिया के पहले चरण में प्रत्येक चयनित स्थान पर डॉग फीडिंग सेंटर का एक सूचना...