सहारनपुर, जनवरी 11 -- सहारनपुर। कैनाइन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित तृतीय एवं चतुर्थ ऑल ब्रीड्स चैम्पियनशिप डॉग एंड कैट शो का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन में देश के विभिन्न राज्य पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, कोलकाता और बिहार सहित अन्य क्षेत्रों से आए नामी ब्रीडर्स, डॉग लवर्स एवं पेट ओनर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉग शो में कुल 35 से अधिक नस्लों के डॉग्स और विभिन्न कैट ब्रीड्स की शानदार भागीदारी देखने को मिली, जिसने दर्शकों को आकर्षित किया। कार्यक्रम में जर्मन शेफर्ड, लैब्राडोर, फ्रेंच बुलडॉग, बीगल, डोबरमैन, पग, रोटवीलर जैसी लोकप्रिय नस्लों के साथ-साथ छोटी से लेकर बड़ी और दुर्लभ डॉग ब्रीड्स का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। शो का प्रमुख आकर्षण मेरठ से आया एक उत्कृष्ट जर्मन शेफर्ड डॉग रहा, जिसकी अंतरर...