सीवान, जून 18 -- जामो। जामो बाजार के रहने वाले बहुत ही पुराने चिकित्सक और इस क्षेत्र के सबसे मशहूर डॉक्टर हलीवंत सिंह का सोमवार को दोपहर में निधन हो गया। बताया गया है डॉ हालीवंत पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी उम्र लगभग 90वर्ष थी। जैसे ही निधन की खबर लोगो को मिली पूरे जामो में शोक की लहर दौर गई। उनकी अंतिम दर्शन के उनके आवास पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...