नोएडा, दिसम्बर 1 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेपी अमन सोसाइटी में दुकान के सामने खड़ी कार हटाने को लेकर हुए विवाद में डॉक्टर के साथ मारपीट की गई। पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने टेंपो में सवार तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक जेपी अमन सोसाइटी में डॉ. अमित सेठ परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह शनिवार की शाम सोसाइटी की एक दुकान में डोसा खाने गए थे। उनकी कार दुकान के बाहर खड़ी थी। इस बीच एक टेंपो में सवार तीन लोग वहां पहुंचे और कार हटाने के लिए कहा। उन्होंने दो मिनट में कार हटाने के लिए कहा। इस बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि टेंपो सवार तीनों आरोपियों ने मिलकर डॉक्टर के साथ मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जा...