उरई, फरवरी 22 -- उरई। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में रविवार शाम इलाज कर रहे चिकित्सक और मरीज के तीमारदारों के बीच किसी बात पर लेकर जमकर कहा सुनी हो गई। मौके पर आए कुछ भाजपा नेताओं ने डॉक्टर से मारपीट का प्रयास करते हुए अभद्रता करते हुए गाली गलौज की। रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर समर विजय ड्यूटी पर इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को देख रहे थे। इसी दौरान किसी मरीज के साथ आए कुछ लोगों की मरीज का इलाज को लेकर कहा सुनी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना तूल पकड़ गया कि वहां उपस्थित एक भाजपा नेता ने ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर समर विजय के साथ गाली गलौज करते हुए धमकी देकर अभद्र व्यवहार किया। मौके पर उपस्थित लोगों ने किसी तरह समझा कर मामले को शांत कराया। घटनाक्रम से जिला अस्पताल के डॉक्टर में आक्रोश व्याप्त हो गया है। मामले में भाजपा न...