फरीदाबाद, सितम्बर 6 -- नूंह। पुन्हाना निवासी डॉक्टर विनोद गोयल की हत्या को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने उनके दोस्त और पूर्व पार्षद को गिरफ्तार किया है। वे करीब 10 दिन पहले अचानक गायब हो गए थे। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। हत्या की वजह लेन-देन सामने आ रही है। आरोपी की पहचान उनके दोस्त दीपक राजस्थानी के रूप में हुई है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ कपड़े से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी थी। आरोपी ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया है कि उसने हत्या के शव को अपनी बर्तन फैक्ट्री में रखा और अगले दिन हरिद्वार ले जाकर गंगा में बहा दिया था। पुलिस ने इस मामले में पुन्हाना निवासी दीपक राजस्थानी को गिरफ्तार किया है। इस वारदात में शामिल बहराइच यूपी निवासी आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। बता दें कि डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.