हजारीबाग, फरवरी 13 -- इचाक, प्रतिनिधि। बोंगा में संचालित राधाकृष्णन स्कूल ऑफ लर्निंग का द्वितीय वार्षिक उत्सव उद्यान धूमधाम से मनाया गया।स्कूल ग्राउंड में आयोजित समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि अविनाश कुमार आईपीएस जैप 7 पदमा,कृषि वैज्ञानिक डा विश्वनाथ गौरिया कर्मा, विनोद कुमार पांडे प्राचार्य जेएनवी बोंगा और डीएवी हजारीबाग के प्राचार्य, रजनीश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।स्कूल के संचालक डॉ कौशलेंद्र कुमार निर्देशक अंजू देवी और प्राचार्य रामचंद्र प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और शॉल भेंटकर किया। वहीं नन्हे मुन्ने स्कूली बच्चों ने अद्भुत नृत्य ,गणेश वंदना से अतिथियों और दर्शकों का मनमोह लिया। मुख्य अतिथि आईपीएस अविनाश कुमार ने कहा कि,शिक्षा विकास की चाभी है जिसका अर्जन स्कूलों में विद्यार्थी करते हैं। प्राचार्य रामचंद्र प्रसाद न...