मैनपुरी, जनवरी 6 -- कस्बा कुर्रा में डॉक्टर बनकर उपचार कर रहे झोलाछाप के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी झोलाछाप ने मुकदमा दर्ज कराया है। कुर्रा पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी गई थी। जानकारी दी गई कि 10 नवंबर 2025 को छापेमारी की गई तो उसका क्लीनिक बंद पाया गया। इसके बाद उसे नोडल अधिकारी की ओर से नोटिस भेजे गए। लेकिन नोटिस का जवाब झोलाछाप ने नहीं दिया। सीएमओ कार्यालय के नोडल अधिकारी झोलाछाप आशुतोष कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि जनसुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायत के आधार पर कुर्रा में क्लीनिक का संचालन करने वाले डॉक्टर अमित सलिल को नोटिस जारी किया गया था। शैक्षिक प्रमाण पत्र, लखनऊ और मैनपुरी सीएमओ कार्यालय से जारी पंजीकरण प्रमाण पत्र सहित कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन उपरोक्त झोलाछाप सीएमओ कार्यालय में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.