मेरठ, दिसम्बर 31 -- बुलंदशहर निवासी मरीज प्रेमपाल सिंह को पित्त की थैली में पथरी के ऑपरेशन के लिए मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने ऑपरेशन के बाद कहा, आपका आयुष्मान कार्ड नहीं चल रहा है और 50 हजार रुपये जमा कराने को कहा। रुपये जमा करने के बाद मरीज को जब बिल्डिंग हो गई तो डॉक्टर ने उपचार के लिए दो लाख रुपये और जमा करने को कहा। छह दिसंबर को डॉक्टर ने नोएडा के अस्पताल के लिए मरीज को रेफर कर दिया। वहां मरीज को बताया गया कि ऑपरेशन के दौरान उनके लिवर की नशे कट गई। पीड़ित ने मेडिकल थाना प्रभारी को शिकायत दर्ज कराई लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...