अररिया, फरवरी 14 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज के डॉ. दीपक कुमार के साथ हुई घटना के विरोध में शुक्रवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के आह्वान पर शहर के सभी चिकित्सक सड़क पर उतर आए। विरोध स्वरूप शहर के सभी निजी क्लिनिक, नर्सिंग होम, पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड और एक्सरे सेंटर पूरी तरह बंद रहे। इसके बाद चिकित्सकों ने काला बिल्ला लगाकर पैदल मार्च निकाला, अनुमंडल अस्पताल स्थित चिल्ड्रन पार्क में एकत्र होकर चिकित्सकों ने प्रशासन के खिलाफ भड़ास उतारा और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की। डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि पहले अभद्र व्यवहार किया गया और फिर हाथापाई की गई। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को आत्मरक्षा का अधिकार है और ऐसे पदाधिकारी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक दिन का सांकेतिक आंदोलन है, आगे की रणनीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.