गुड़गांव, फरवरी 21 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि डॉक्टर धरती पर भगवान का रूप हैं। डॉक्टर पर लोग आंख बंद करके विश्वास करते हैं। जब आत्मा का परमात्मा से संबंध स्थापित हो जाता है तो शब्दों का महत्व कम हो जाता है। यहां आने पर उन्हें जो अनुभव हुआ, शब्दों में बयां करना मुश्किल है। चिराग पासवान शनिवार को गुरुग्राम के ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के 52वें राष्ट्रीय माइंड बॉडी मेडिसिन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। ओम शांति रिट्रीट सेंटर के दादी प्रकाशमणी सभागार में केयरिंग, कंपैशन एंड कम्युनिकेशन विषय पर सम्मेलन आयोजित किया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भगवान ने डॉक्टर को विशेष शक्तियां दी हैं। कोविड के समय में डॉक्टर की भूमिका बहुत विशेष रही है। डॉक्टर ने स्वयं का ध्यान न रखकर भी दूसर...