फरीदाबाद, जनवरी 20 -- फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद निवासी डॉक्टर दंपति के घर से घरेलू सहायिका द्वारा 11 लाख रुपये चोरी करने के मामले की जांच अब साइबर अपराध सेंट्रल थाना पुलिस करेगी। घरेलू सहायिका ने चोरी की रकम को इंस्टाग्राम पर बने अपने प्रेमी को भेज दिया था। साइबर अपराध थाना पुलिस घरेलू सहायिका के प्रेमी की तलाश करेगी। ग्रेटर फरीदाबाद की पार्क ग्रेंडयुरा सोसाइटी निवासी डॉक्टर दंपति के घर से घरेलू सहायिका ने उनके घर की अलमारी से करीब 11 लाख रुपये चोरी कर लिए थे। 15 जनवरी को डॉक्टर दंपति को चोरी होने का पता चला था। पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस कोशिकायत देकर अपनी घरेलू सहायिका पर भी शक जतायाथा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांचशुरू कर दी थी। शक के आधार पर पुलिस ने घरेलू सहायिका से पूछताछ की थी।पूछताछ के दौरान घरेलू सहायिका ने चोरी करना कबूल कर लिया था। आर...