नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। राजधानी में डॉक्टरों ने एक नई तकनीक का परिचय कराया है, जिससे आम मरीजों को अस्पताल में ही नहीं, बल्कि घर पर भी बेहतरीन देखभाल मिल सकेगी। यह एआई-संचालित बायोसेंसर तकनीक सीधे मरीज के स्वास्थ्य की निगरानी करती है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में समय रहते मदद मिल सके। मूलचंद अस्पताल के हृदय रोग विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर तरुण कुमार ने बताया कि इस बायोसेंसर का 15 मरीजों पर सफल ट्रायल किया है। यह पहनने योग्य पैच न सिर्फ दिल की धड़कन, रक्तचाप, ईसीजी, तापमान, ऑक्सीजन स्तर और सांस लेने की दर जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानकों को लगातार मापता रहता है बल्कि ईसीजी भी कर मरीज के दिल की सेहत की सही स्थिति बता सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.