झांसी, नवम्बर 15 -- नबाबाद थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीती रात पॉश अंसल पॉम कॉलोनी में चोरों ने पीएमएस सेवा से रिटायर्ड डॉक्टर के सूने फ्लैअ को निशाना बनाया। ताले तोड़कर दाखिल हुए बदमाश करीब 10 लाख के जेवर-नगदी समेटकर चंपत हो गए। इससे पहले दो अन्य विला में भी प्रयास किया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अंसल पॉम कॉलौनी के ए-ब्लॉक के फ्लैट नंबर 51 में रहने वाले डा. बाईके सिनैरिया पीएमएस सेवा से सेवानिृत्त हैं। वह अपनी पत्नी ममता सिनैरिया के साथ रहते हैं। पिछले दिनो दंपति लखनऊ में पढ़ रहे बेटे से मिलने गए थे। गुरुवार रात मकान सूना था। तभी चोरों फ्लैट नंबर 3, 4 और 5 में चोरी का प्रयास किया। उन्होंने पत्थर चलाए। जिससे कांच टूट गए। रहवासियों को आहट हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर करीब ढाई-तीन बजे डायल-112 पुलिस पहुं...