बांदा, मई 6 -- बांदा। संवाददाता बुखार पीड़ित किराना दुकानदार फतेहगंज में एक डॉक्टर के पास इलाज कराने आया था। जहां उसकी मौत हो गई। बेटे का आरोप है कि डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगाया दिया था, जिससे पिता की मौत हुई है। जनपद सतना के बरौंधा थानाक्षेत्र के खेरवा गांव निवासी 55 वर्षीय शारदा साहू तीन दिन से बुखार से पीड़ित था। मंगलवार दोपहर फतेहगंज थानाक्षेत्र के कल्यानपुर गांव में प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज करवाने गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बेटे आशीष ने बताया कि पिता गांव मे किराना दुकान किए थे। पहले वह दुकान के लिए सामान लाए। इसके बाद डॉक्टर के यहां इलाज करवाने गए। डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। आरोप लगाया कि डॉक्टर के गलत इलाज से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.