कौशाम्बी, मार्च 17 -- मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के दीवर कोतारी गांव स्थित निजी क्लीनिक में सोमवार सुबह एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने कथित डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। मृतका के पति ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। सरायअकिल थाना क्षेत्र के ऐगवां गांव निवासी हरिश्चंद्र पुत्र दुर्गा प्रसाद ने बताया कि उसकी ससुराल मंझनपुर के एदिलपुर में है। पीड़ित की मानें तो डिलेवरी का समय होने के कारण महीने भर से पत्नी सुनीता देवी (26) मायके में थी। 12 मार्च को जिला अस्पताल में डिलेवरी हुई। इसके बाद सबकुछ ठीक था। सोमवार की सुबह महिला को अचानक हाथ और पैर में दर्द हुआ। इस पर परिवार वाले दीवर कोतारी स्थित क्लीनिक लेकर गए। पीड़ित पति का आरोप है कि डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.