गाज़ियाबाद, फरवरी 20 -- मोदीनगर,संवाददाता। नगर की श्रीनगर कॉलोनी निवासी और मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खाते से 30 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बैंक कर्मियों पर मिलीभगत का आरोप लगाकर मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला साइबर सेल भेज दिया है। नगर की श्रीनगर कॉलोनी निवासी श्रवण कुमार शर्मा ने बताया कि उनका खाता उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में है। गुरुवार को वह बैंक में अपनी पासबुक में एंट्री कराने के गए थे। इस दौरान पता चला कि 17 से 19 फरवरी के बीच उनके खाते से 30 लाख रुपये निकाल लिए गए। उन्हें इस लेनदेन की कोई सूचना ही नहीं थी। पीड़ित के अनुसार यह राशि कुल 9 अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई। जब उन्होंने बैंक शाखा के प्रबंधन से इस संबंध में बातचीत की, तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। शुक्रवार को उन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.