बांदा, फरवरी 12 -- बांदा। संवाददाता छत से गिर कर घायल हुई बालिका का लखनऊ के एक अस्पताल में पैर काटा गया। बालिका हमेशा के लिए दिव्यांग हो गई। बालिका के पिता ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के पडुई गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र शिवशरण ने गुरुवार को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 5 वर्षीय पुत्र मानवी 23 दिसंबर 2025 को छत पर खेल रही थी। तभी पैर फिसल जाने से वह छत से नीचे गिर पड़ी। जिससे उसकी जांघ की हड्डी टूट गई थी। उसे रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने खींचतान करके उसका पैर बांध दिया। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती करा लिया। अनिल का आरोप है कि उसका सही ढंग से इलाज भी नही किया गया। धीरे धीरे उसके पैर की नसों ने काम करना बंद कर दिया। 29 दिसंबर को आपर...