उरई, नवम्बर 23 -- उरई। जगम्मनपुर सीएचसी में तैनात रहे होम्योपैथिक डॉ. सचेन्द्र आर्या की गत माह हुई खुदकुशी मामले में नया मोड़ आ गया। डॉक्टर की मां ने खुदकुशी की वजह के पीछे पत्नी, उसके एक डॉक्टर दोस्त व ससुरालवालों को ठहराया और पुलिस को तहरीर देकर पत्नी व डॉ. दोस्त सहित पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी है जिसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। शहर के मोहल्ला नया पटेल नगर निवासी डॉ. सचेन्द्र आर्या जगम्मनपुर सीएचसी में होम्योपैथिक कार्यरत थे। मां सरोज ने उरई कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। सरोज के अनुसार, बेटे ने 29-30 सितंबर की रात पटेल नगर, उरई स्थित नए घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मां सरोज ने आरोप लगाया है कि बेटे की मौत सामान्य आत्महत्या नहीं है। पुत्रवधू रीना कनौजिया बेटे को प्रताड़ित करती थी। सरोज के मुताबिक, रीना लंबे समय से ड...