संभल, फरवरी 25 -- नगर मजिस्ट्रेट ने मंगलवार दोपहर सरकारी अस्पताल के पास यशोदा मार्ग स्थित ट्रैक्टर वाली मार्केट में संचालित निदान अल्ट्रासाउंड एंड डिजिटल एक्स-रे सेंटर का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। सेंटर बगैर अधिकृत रेडियोलाजिस्ट के संचालित होता मिला। जिसके बाद सेंटर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट निरीक्षण करने पहुंचे तो सेंटर पर कुल 15 लोग मौजूद मिले। जिनमें 2 पुरुष और 13 महिलाएं अल्ट्रासाउंड कराने के लिए प्रतीक्षारत थीं। अल्ट्रासाउंड कक्ष में एक महिला मिली, जिसने बताया कि वह वहां काम सीख रही है। लैपटॉप की जांच में वर्ष 2026 के फरवरी माह की 1 से 24 तारीख तक की सभी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट वर्ड फाइल में सेव मिलीं। कंप्यूटर रिकॉर्ड के अनुसार 24 फरवरी को दोपहर 12 बजे तक 37 अल्ट्रासाउंड...