रुद्रपुर, जनवरी 19 -- रुद्रपुर। अस्पताल से लौट रहे एक डॉक्टर का बदमाश मोबाइल झपटकर फरार हो गए। डॉक्टर घायल पार्षद सौरभ बेहड़ से मिलकर घर लौट रहे थे। फुलसुंगी निवासी डॉ. विपलव राय पार्षद सौरभ बेहड़ के घायल होने की सूचना पर रविवार रात फुटेला अस्पताल गए थे। लौटते समय मोबाइल पर बात करते हुए जैसे ही वह नैनीताल हाईवे पर पहुंचे, तभी बाइक सवार युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए। डॉ. राय ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने करीब डेढ़ लाख का नया फोन खरीदा था, जो लूट के बाद कुछ देर चालू रहा, फिर बंद हो गया। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...