गाजियाबाद, दिसम्बर 23 -- गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर कपल को उनके न्यूड फोटो भेजकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने डॉक्टर से 25 हजार रुपये की मांग की और अभय खंड बुलाया। डॉक्टर के पहुंचने पर तीन-चार लोगों ने उन्हें घेरकर 35 हजार रुपये लूट लिए और भाग गए। पुलिस ने शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित डॉक्टर के अनुसार वह और उनकी पत्नी बाल रोग विशेषज्ञ हैं। 15 दिसंबर को वह अपने क्लीनिक पर मरीज देख रहे थे, तभी उनके पास एक अंजान नंबर से कॉल आई। बात कर रहे व्यक्ति ने उनसे वॉट्सऐप पर मैसेज देखने की बात कही और कॉल काट दी। आरोपी ने वॉट्सऐप पर उनकी और उनकी पत्नी के न्यूड फोटो भेजे थे, जो फोटोशॉप से एडिट किए गए थे। आरोपी ने दोबारा कॉल की और फोटो वायरल करने की धमकी देकर 25 हजार रुपये की मा...