बक्सर, जुलाई 1 -- बक्सर, निज संवाददाता। ब्लड की ओर से डॉक्टर्स डे के अवसर पर मंगलवार को सभी डॉक्टरों को सम्मनित किया गया। सुमित मानसिंहका ने बतया कि डॉक्टर्स डे एक जुलाई को मनाया जाता है। प्रसिद्ध चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती है। डॉ. रॉय का जन्म 1 जुलाई, 1882 को हुआ था। उन्होंने अपना जीवन चिकित्सा पेशे को समर्पित कर दिया। वहीं, स्वास्थ्य सेवा और सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। डॉ. रॉय भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) और भारतीय चिकित्सा परिषद की स्थापना में प्रमुख व्यक्ति थे। उन्हें 1964 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इनके सम्मान में सरकार ने 1991 में 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में घोषित किया। रविशंकर शर्मा ने बताया कि यह दिन उन डॉक्टरों को समर्पित है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.