हरिद्वार, जनवरी 4 -- शहर के डॉक्टरों ने चिकित्सा पेशे की गरिमा और सभी अस्पतालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डॉक्टर एवं हॉस्पिटल एसोसिएशन का गठन किया। रविवार को इस बाबत आयोजित पत्रकारवार्ता में इस संगठन के उद्देश्य और भावी कार्ययोजना साझा की गई। अध्यक्ष डॉ. विशाल वर्मा ने कहा कि आए दिन विभिन्न अस्पतालों में होने वाली तोड़फोड़, चिकित्सा कर्मियों पर हमले और असुरक्षित माहौल को देखते हुए यह संगठन समय की जरूरत बन गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एसोसिएशन डॉक्टरों और अस्पतालों की सुरक्षा के लिए मजबूत ढाल बनकर खड़ी होगी। इस प्रेसवार्ता में डॉ. संजय माहेश्वरी, डॉ. राकेश सिंघल, डॉ. विपिन मेहरा, डॉ. सलोनी बस्सी, डॉ. शौर्य शर्मा, डॉ. ऋषभ दीक्षित, अश्वनी कुमार, डॉ. अभय चौहान और डॉ. भरत सेठी मौजूद रहे। विशाल वर्मा बनाए गए अध्यक्ष इस एसोस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.