लखनऊ, फरवरी 5 -- निमिषा कैंसर केयर सेंटर के डायरेक्टर और वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ नीरज टंडन ने संगोष्ठी में विभिन्न कैंसरों के कारण, निवारण और रोकथाम की बात साझा की। डॉ. सुदीप गर्ग,डॉ. पंकज द्विवेदी, डॉ. संदीप सिंह ने स्तन, मुंह, गर्भाशय मुख और मस्तिष्क कैंसर की जानकारी दी। संगोष्ठी का आयोजन डॉ. अशोक निराला व डॉ. प्रतिभा सचान के सीएनएस अस्पताल के सभागार में किया गया। इस मौके पर आईएमए की सचिव डॉ. श्वेता श्रीवास्तव व आईएमए अध्यक्ष डॉ. मनोज अस्थाना, डॉ. पीके गुप्ता, डॉ. एसके सिंगारी, डॉ. अनुज वर्मा,डॉ. राजीव सक्सेना समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...