देवरिया, मई 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवराहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन में शुक्रवार की देर शाम वायु प्रदूषण और जलवायु संकट पर जागरुकता सेमीनार का आयोजन किया गया। इसमें वायु प्रदूषण से होने वाली समस्याओं व बीमारियों पर चर्चा हुई। लंग केयर फाउंडेशन और डॉक्टर्स फॉर क्लीन एयर एंड क्लाइमेट एक्शन के सहयोग से इसका आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें "वायु प्रदूषण और जलवायु संकट: अब डॉक्टरों को नेतृत्व करना होगा!" विषय पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। मुख्य वक्ता लंग केयर फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. अरविंद कुमार ने एक किशोर के फेफड़ों के कैंसर के मामले का उल्लेख करते हुए बताया कि वायु प्रदूषण हमारे रक्त में प्रवेश कर गंभीर बीमारियों को जन्म देता है। इससे कैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.