देहरादून, दिसम्बर 1 -- उत्तराखंड सरकार राज्य के पर्वतीय क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात करने के लिए सात लाख रुपए तक महीना वेतन देने को तैयार है। हाल ही में यू कोड वी पे योजना के तहत डॉक्टरों के वेतन की नई सीमा तय की गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए सरकार यू कोड वी पे योजना चला रही है। इसके तहत विशेषज्ञ डॉक्टरों को मनमाना वेतन देकर पहाड़ पर सेवा के लिए तैयार किया जा रहा है। अभी तक इस योजना के तहत आने वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों को पांच लाख रुपए तक वेतन देने की सुविधा थी। यह भी पढ़ें- मन की बात में छाया उत्तराखंड, विंटर टूरिज्म से लेकर पहाड़ की शादी पर भी बोले PM यह भी पढ़ें- लालच देकर शादी के लिए बाहर भेजी जा रहीं उत्तराखंड की लड़कियां, शोषण की आशंका लेकिन अब सुपर स्पेशलिस्ट सेवाओं के ल...