गढ़वा, दिसम्बर 10 -- डंडई, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की नियमति उपस्थिति नहीं होने का खमियाजा इलाज कराने आए मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। डॉक्टर के नहीं रहने से मरीज इंतजार के बाद बगैर इलाज कराए ही बैरंग लौटना पड़ा है। बुधवार को भी इलाज के लिए पहुंचे मरीज बिना इलाज कराए ही लौट गए। अस्पताल पहुंचे मरीजों ने उसपर गहरी नाराजगी जतायी। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र राम ने चिकित्सकों की ड्यूटी तालिका अस्पताल में लगवाया है। बुधवार को अस्पताल के एमबीबीएस चिकित्सक डॉक्टर मनोज कुमार दास और सीएचओ कुमुद रंजन की ड्यूटी थी, लेकिन दोपहर एक बजे तक वह नहीं पहुंचे। इलाज के लिए अस्पताल आई छोटी कुमारी, चंपा देवी, तारा देवी, मीना देवी, चिंता देवी, रेखा देवी, फूलवासी देवी, प्रियांशु परहिया सहित अन्य मरीजों ने कहा कि वह अस्पताल पहुंचे तो...